नैनीताल, मार्च 28 -- भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। नींब करौरी बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और देर शाम आरती तक करीब 23 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के सुपरवाइजर बिनोद कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी टीम लगातार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहती है। शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शटल सेवा भी संचालित की गई। मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि देर शाम तक 23 हजार श्रद्धलुओं ने बाबा के दर्शन किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.