नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से जारी रूट प्लान के अनुसार, शनिवार और रविवार को अल्मोड़ा व रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ व मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे से पहले ही रोका जाएगा या उन्हें रामगढ़ व खुटानी मोटर मार्ग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.