शामली, सितम्बर 23 -- हसनपुर लुहारी। बाबा नीम करौली के दर्शन करने उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध आश्रम कैंची धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के हसनपुर लुहारी निवासी चार युवकों के साथ नैनीताल के एक होटल में बेहद हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। चोरों ने न सिर्फ उनके कीमती मोबाइल उड़ाए, बल्कि चंद घंटों के भीतर उनके बैंक खातों को खाली कर रिश्तेदारों के साथ भी बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दे डाला। पीड़ित युवकों ने नैनीताल के तल्लीताल थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हसनपुर लुहारी निवासी अमन सैनी, रजत राजा सैनी, शिवम सैनी और मुकुल कुमार दो दिन पहले उत्तराखंड आए थे। कैंची धाम दर्शन करने के बाद वे नैनीताल के एक होटल में ठहरे हुए थे। रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर एक अज्ञात शातिर चोर उनके कमरे में दाखिल हुआ और चारों दोस्तों के मोबाइल समेटकर रफूचक्कर...