रामपुर, अक्टूबर 3 -- नैनीताल हाईवे पर खूंटाखेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम ढाबे पर रुकने के लिए मुड़ रही कार में पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों में सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया गया। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा निवासी पवन अपने दोस्त लक्ष्य और ऋतिक के साथ कार से कैंची धाम जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे खूंटाखेड़ा गांव के पास उनकी कार हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर रुकने के लिए मुड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दूसरी कार गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना निवासी अश्वनी चला रहे थे। इसमें डासना निवासी कुंवर प्रता...