कैंची धाम जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
नैनीताल, अगस्त 23 -- भवाली। कैंची धाम जा रही कार रविवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने वाहन सवार दो लोगों को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रहा हादसे में कार सवारों को कोई चोट नहीं आई। हरियाणा नंबर की कार रविवार को भवाली से कैंची धाम की ओर जा रही थी। भवाली चौकी से करीब दो किमी आगे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। कार में अमित पुत्र महिपाल निवासी हसनपुर गुरुग्राम और सौरभ पुत्र रमेश शर्मा निवासी रोहतक हरियाणा सवार थे। दोनों कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.