कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को फिर झटका; दोपहिया गाड़ियों पर रोक, रेंटल बाइक भी नहीं ले जा सकेंगे
नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Kainchi Dham Tourists: नैनीताल और कैंची धाम में बढ़ते पर्यटक और श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए प्रशासन वीकेंड और पर्यटन सीजन में बाहरी दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत हल्द्वानी के काठगोदाम से आगे पर्यटकों के दोपहिया वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। दरअसल पुलिस के हालिया आकलन में सामने आया है कि किराए की बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या नैनीताल-कैंची धाम मार्ग पर जाम की प्रमुख वजह बन रही है। दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ जाती है। बीते दो से चार अक्तूबर के बीच भी लंबे वीकेंड में कैंची धाम मार्ग पर घंटों तक यातायात बाधित रहा था। यह भी पढ़ें- कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सीमा तय; ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.