नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम पर आए दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। कैंची धाम में बढ़ती भक्तों की भीड़ ने स्थानीय लोगों के साथ ही साथ प्रशासन के लिए काफी चुनौती बढ़ा दी है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत हर दिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार से 25 हजार तक सीमित की जा सकती है। इसके लिए चार धाम यात्रा की तरह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव है। प्रशासन का मकसद कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और आसपास की सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना है।श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन! इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के तहत रोजाना करीब 20 हजार से 25 हजार श्र...