कैंची धाम क्षेत्र में 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज
नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल। पाबंदी के बावजूद कैंची धाम क्षेत्र में दौड़ रहे दोपहिया टैक्सी वाहनों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया।सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कोतवाली भवाली में पहुंचाया गया| नैनीताल पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.