कैंची धाम के लिए आज से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- भवाली। वीकेंड और अवकाश के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। व्यवस्था आज 2 से 4 अक्टूबर तक सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।
यातायात व्यवस्था हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले बाहरी राज्यों और जिलों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के जरिए भवाली होते हुए कैंची धाम भेजा जाएगा। वापसी में भी शटल के माध्यम से उन्हें पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा। वहीं नैनीताल और गेठिया की ओर से कैंची धाम आने वाले निजी वाहनों को भवाली सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु शटल सेवा से कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.