कैंची धाम के निर्माणाधीन ओम पुल को लेकर पीएमओ को किया ट्वीट
नैनीताल, अगस्त 22 -- भवाली, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ओम पुल' के स्वरूप को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन ब्रजवासी ने 'एक्स' पर पीएमओ को ट्वीट कर इस समस्या के समाधान की मांग की है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन तिवारी का कहना है कि पुल के भारी-भरकम कंक्रीट ढांचे से मंदिर का मूल स्वरूप और प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है। पुल की ऊंचाई मंदिर से अधिक होने और उस पर बना 'ओम' उल्टा दिखने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.