हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। समाजसेवी विशाल वर्मा व पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर कैंची धाम की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को मिलने वाले करोड़ों रुपये के दान से श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला और भंडारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले भक्तों को रहने और भोजन की सुविधा मिल सके। उन्होंने मंदिर क्षेत्र के आसपास शराब और मांस सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा शिप्रा नदी में सीवर डालने वाले होटल-रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...