कैंची घोंपकर हत्या की कोशिश मामले में तीन आरोपियों की जमानत खारिज
रांची, मई 27 -- रांची। अपर न्यायायुक्त-13 की अदालत ने हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी नेसर अंसारी, सोहैल अंसारी और अफरीद अंसारी की जमानत याचिका खारिज कर दी। तीनों आरोपी 20 मार्च से न्यायिक हिरासत में हैं। मामला चान्हो थाना कांड संख्या 32/2026 से जुड़ा है। प्राथमिकी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को करकट मोड़ के पास सेहबाज अंसारी पर हमला किया गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष से जुड़े आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सोहैल अंसारी ने कैंची निकालकर सेहबाज के सिर पर वार कर दिया। कैंची सिर में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए मांडर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.