कैंचीधाम दर्शन को पहुंचे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी
नैनीताल, मई 13 -- भवाली, संवाददाता। नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।मंदिर पहुंचने पर कैंचीधाम मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह ने एडमिरल त्रिपाठी का स्वागत किया। इस दौरान नौसेना प्रमुख की मंदिर प्रबंधन के साथ उनकी आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। मंदिर प्रबंधन की ओर से एडमिरल त्रिपाठी को बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भी भेंट की। करीब एक घंटे कैंचीधाम में उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल एडमिरल त्रिपाठी के आगमन से कैंचीधाम में श्रद्धालुओं और लोगों के बीच उत्साह का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.