कैंचीधाम के किराये पर रार, सैकड़ों चालकों संचालन से कर रहे इंकार
हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले से पहले जिला प्रशासन की परिवहन व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। हल्द्वानी-काठगोदाम से कैंचीधाम के लिए प्रशासन द्वारा तय किए गए 150 रुपये प्रति यात्री किराये को टैक्सी यूनियनों ने अव्यावहारिक बताते हुए मानने से इंकार कर दिया है। यूनियनों का कहना है कि बढ़ती ईंधन लागत के बीच सामान्य किराये से करीब आधी दर पर वाहन चलाना संभव नहीं है। ऐसे में मेले के दौरान सैकड़ों टैक्सियों के संचालन से पीछे हटने पर श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 15 जून को होने वाले बाबा नीम करौरी महाराज के स्थापना दिवस मेले के लिए प्रशासन ने विशेष परिवहन और यातायात योजना तैयार की है। परिवहन विभाग ने हल्द्वानी-काठगोदाम से कैंचीधाम का किराया 150 रुपये, भीमताल और नैनीताल से 100 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.