सिमडेगा, जून 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू के उपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों द्वारा चुनावी माहौल का लाभ उठाकर कांग्रेस नेतृत्व की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विष पीने को भी तैयार, लेकिन नहीं टूटेगा गठबंधन : राधाकृष्णआरोपों का खंडन कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी आरोपों का स्पष्ट शब्दों में खंडन करती है। जनता इस तरह की नकारात्मक राजनीति को भली-भांति समझती है। भूषण बाड़ा ने कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस तथ्य या प्रमाण है तो उसे संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। केवल आधारहीन आरोप लगाना राजनीतिक हताशा और सस्ती ...