चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के नई डीपीओ के तौर पर के एपीओ-4 के भानूलता ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार उन्हें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने गुलदस्ता देकर डीपीओ के तौर पर स्वागत किया। के भानूलता को एपीओ-4 से पद्दोन्नति देकर डीपीओ बनाया गया है। वहीं चकधरपुर रेल मंडल के डीपीओ अपरेंद्र नाथ मिश्र को 45 दिनों की छूट्टी पर भेज दिया गया है। संभवत: उनका स्थानांतरण ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोर्दा डिविजन में हो सकता है। मालूम हो कि के. भानूलता आद्रा रेल मंडल से एपीओ-4 के तौर पर स्थानांतरित होकर चक्रधरपुर आई थी। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पद्दोन्नति देकर डीपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र के जगह पदस्थापित किया गया है। सोमवार को डीपीओ भानूलता को मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने भी गूलदस्ता देकर स्वागत किया।

हिंदी ह...