लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में मारवाड़ी समुदाय की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भक्त प्रह्लाद की पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। निर्धारित समय पर पारंपरिक स्थल पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं और विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सबसे पहले भक्त प्रह्लाद की पूजा कराई, जिसके बाद होलिका दहन की तैयारियां शुरू हुईं। देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। महिलाएं और पुरुष गोबर के उपले, लकड़ी, लाठी-डंडे में चना का झाग बांधकर स्थल पर पहुंचे। होलिका की अग्नि प्रज्वलित होते ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और जलती अग्नि से आशीर्वाद लिया। कई लोग होलिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.