बांका, जनवरी 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर केड़िया हाट के समीप बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की पहचान बेलहर निवासी सत्यम कुमार, सुमन कुमार एवं निरंजन साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फुल्लीडुमर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका भेजा। बताया जा रहा है कि बोलेरो और ऑटो तेज रफ्तार में थीं, इसी दौरान केड़िया हाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। फुल्लीडुमर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। सदर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.