केहाट थाना में चाहरदीवारी नहीं, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर का मुख्य थाना केहाट चाहरदीवारी विहीन है। थाना को सुसज्जित विशाल भवन मिला, परन्तु एक अदद चाहरदीवारी के निर्माण पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। थाना परिसर में जब्त की गयी गाड़ियों के साथ अन्य आवश्यक सामानों की सुरक्षा में यहां प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त चौकसी बरतनी पड़ रही है। हालांकि, थाने के सामने निगम की ओर से पार्क विकसित करने का फायदा जरूर हो रहा है। थाने के चारों दिशाओं की निगहबानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, मगर बिना चाहरदीवारी के बिना यह नाकाफी है। थाना कैंपस की दो दिशाओं उत्तर तथा पूरब में सड़कें गुजर रही हैं। जिससे थाना कैंपस की सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी का निर्माण की अत्यंत ही आवश्यकता महसूस की जा रही है। चाहरदीवारी के साथ थाना परिसर शेड के अभाव का भी दंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.