पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय में समीक्षा बैठक के बाद अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक पारसनाथ ने शनिवार शाम शहर के दो थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने के हाट एवं सदर थाना पहुंच वहां की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पुलिस कर्मियों से टेक्नॉलॉजी को लेकर जानकारी भी ली। पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस पर अपलोड होने वाले डाटा के बैकलॉग की स्थिति की जानकारी ली एवं इनके जल्द निष्पादन का भी निर्देश दिया। थाना परिसर में मालखाना के प्रदर्शों का अवलोकन करते हुए विभाग की ओर से जारी एसओपी के अनुपालन का दोनों थानाध्यक्षों को निर्देश दिया। इस दौरान आईजी विवेकानंद, एसपी स्वीटी सहरावत, एसडीपीओ सदर वन ज्योति शंकर आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...