बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। नगर स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष तोमर सचिव चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट, संध्या तिवारी पूर्व प्रिंसिपल, डॉ. कमलदीप जिंदल, डॉ. गीतांजलि तोमर, डा.शस्या तोमर, कल्पना जावला, एसके गौड़ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.