केहरी गांव में नदी से सुरक्षा के लिए बनेगा पुश्ता
देहरादून, मई 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट विधायक सविता कपूर ने गुरुवार को प्रेमनगर के केहरी गांव में सिंचाई विभाग द्वारा नदी से सुरक्षा के लिए पुश्ता निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। आपदा के समय प्रेमनगर क्षेत्र में नदी किनारे के पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे बरसात के समय आसपास के क्षेत्रों में खतरे की स्थिति बनी रहती थी। विधायक ने इस कार्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि पुश्ता निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मौके पर क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.