देहरादून, अप्रैल 16 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुए बवाल और मारपीट के मामले में पुलिस ने आखिरकार कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना आठ नवंबर 2024 की है। जब देर रात हॉस्टल में हुड़दंग कर रहे छात्रों को रोकने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। केहरी गांव निवासी जितेंद्र सिंह नेगी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित के अनुसार आठ नवंबर 2024 की रात गांव के एक हॉस्टल में रह रहे कुछ छात्र और अन्य लोग तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। वे आपस में जोर-जोर से गालियां भी दे रहे थे। जब शांति भंग होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे आक्रामक हो गए और उन्होंने ग्रामीणों पर ही हमला बोल दिया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.