बांदा, अप्रैल 7 -- खुरहंड। गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुरहंड रिपोर्टिंग चौकी तो कुछ ठीक स्थिति में है, पर सिपाहियों के रहने के आवास काफी पुराना हो गए हैं। बिल्डिंग पुरानी एवं जर्जर है, जिसमें काफी दिनों से मरम्मत नहीं हुई है। सबसे बुरा हाल तो बरसात के दिनों में होता है। बारिश होने पर टूटे छतों से पानी कमरों के अंदर गिरता है। बताते हैं जल्द ही चौकी में स्टाफ भी बढ़ने वाला है। ऐसे में सिपाहियों को किराए के कमरों में रहने की मजबूरी होगी। खुरहंड में कई साल से थाना भी प्रस्तावित है, जो कागजी कार्यवाही एवं जमीन के न होने के चलते ठंडे बस्ते में है। चौकी इंचार्ज विवेक कुमार ने बताया कि आवासीय भवन जर्जर है। पुलिस चौकी का भी भवन काफी पुराना हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.