फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सोमवार को 12वीं कक्षा की राजनीति शास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। हालांकि, जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए, उन्होंने प्रश्नपत्र को संतुलित और आसान बताया। स्मार्ट सिटी में करीब 1200 परीक्षार्थियों ने राजनीति शास्त्र की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों के अनुसार इस बार प्रश्नपत्र में केस स्टडी से जुड़े सवालों ने उन्हें काफी राहत दी। परीक्षा से पहले अधिकांश छात्र केस स्टडी को लेकर चिंतित थे, लेकिन प्रश्न सरल और समझने योग्य होने के कारण उन्हें हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा दीर्घ उत्तरी प्रश्न भी सीधे और पाठ्यक्रम आधारित थे, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.