मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं जिले में निर्धारित पांच केंद्रों पर जारी हैं। बुधवार को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रश्न पत्र का पैटर्न इस बार भी कॉन्सेप्ट आधारित रहा। मैट्रिक में गणित और विज्ञान के पेपर में केस स्टडी आधारित प्रश्न और न्यूमेरिकल सवाल शामिल थे। गणित में त्रिकोणमिति, सांख्यिकी और प्रायिकता से प्रश्न पूछे गए, जबकि विज्ञान में रासायनिक अभिक्रिया, विद्युत तथा मानव तंत्र से जुड़े सवाल आए। इंटर के छात्रों के लिए भी प्रश्न पत्र विश्लेषणात्मक रहा। भौतिकी में लंबी गणनात्मक समस्याएं पूछी गईं। रसायन विज्ञान में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और रासायनिक संतुलन से सवाल शामिल थे। अंग्रेजी में रीडिंग कॉ्प्रिरहेंशन और लेखन कौशल पर आधारित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा केंद्रों प...