भागलपुर, जनवरी 5 -- पीरपैंती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोप लगा रही है कि पीरपैंती थाना में कार्यरत एक एसआई ने केस होने पर नाम निकाले जाने की बात कहकर मुझसे और मेरे ससुर से 20 हजार रुपये ले लिए, फिर भी जेल भेज दिया। जबकि इसी बात की शिकायत करने 31 दिसंबर को उक्त महिला विधायक मुरारी पासवान के आवास पहुंची थी। उसकी शिकायत जैसे ही विधायक ने सुनी वे सीधे पीरपैंती थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष नीरज कुमार से इस बात की शिकायत की और पूछताछ कर डांट लगाई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.