जमुई, मार्च 8 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेलार गांव में केस वापस नहीं लेने को लेकर गांव के दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उक्त युवक को इलाज लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां युवक का इलाज किया गया। घायल युवक की पहचान चंद्रदीप थाना के तेलार गांव निवासी रवेश कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने बताया कि 26 जनवरी को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मुकेश यादव, शैलेन्द्र यादव और रंजीत यादव समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उस घटना के बाद उसने चंद्रदीप थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जो मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। केस दर्ज होने के बाद से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.