केस वापस लेने को धमका रहे आरोपित, दहशत
सिद्धार्थ, जून 28 -- बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र की भलुहा गांव निवासी सुखना(71) पत्नी दशरथ ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया कि शिकायती पत्र देने के के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज नहीं की है। आरोपी लगातार केस वापस लेने और कथित फर्जी बैनामे को सही साबित करने के लिए धमका रहे हैं। इससे पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। एसपी को दिए पत्र में पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने पहले धोखाधड़ी कर उसके भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा अपने नाम करा लिया था। मामले में कोतवाली बांसी में छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में पहले से केस दर्ज है। उसका आरोप है कि उसी मुकदमे को वापस लेने और फर्जी बैनामे को वैध साबित कराने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी व अपने परिवार की सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.