देहरादून, मई 8 -- करनपुर में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि डंडा मारने से उनके बाएं हाथ में फ्रेक्चर हो गया है। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में दी गई तहरीर के आधार पर गुरुवार को मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि करनपुर निवासी 73 वर्षीय राम प्रसाद भट्ट स्टैंडर्ड ड्राईक्लीन नाम से दुकान है। उनका अपनी पड़ोसी रेखा शर्मा के साथ देहरादून कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि रेखा शर्मा और उनका बेटा मयंक शर्मा लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि 17 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे जब उन्होंने अपनी दुकान के पीछे का दरवाजा खोला तो मयंक और रेखा शर्मा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.