लखीसराय, जून 2 -- लखीसराय, ए,प्र। कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 में एक महिला के घर पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी पीड़िता प्रिया राज ने कबैया थाना में आवेदन देकर मोनिका देवी, अमर कुमार उर्फ नागालुन तथा अन्य अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में कबैया थाना कांड संख्या 241/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर उसने मोनिका देवी और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से लगातार अज्ञात लोगों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

घटना का विवरण आरोप है कि 31 मई की रात करीब 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए केस वापस लेने की धमकी दी। जब महिला ने दरवाजा नहीं खोल...