रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमले और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका पत्नी द्रव पाल निवासी ट्रांजिट कैंप ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपने पति द्रव पाल के खिलाफ दहेज मांगने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से वह अपने पिता ताराचंद के साथ रुद्रपुर में किराये के मकान में पुत्र दिव्यांश के साथ रह रही हैं। आरोप है कि 29 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने बेटे दिव्यांश के साथ मछली मार्केट क्षेत्र से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनके पति द्रव ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने मारपीट के दौरान उनके बेटे को छीनने की कोशिश की। केस खत्म न करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.