मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केस में सुपरविजन लटकाने वाले इंस्पेक्टर और डीएसपी भी नाकारा घोषित किए जाएंगे। उनके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही होगी। डीआईजी तिरहुत रेंज चंदन कुशवाहा ने इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को डीआईजी ने निर्देश दिया है कि वे जिले में वैसे पुलिस निरीक्षक को चिह्नित करें जो सुपरविजन को लटकाते हैं और केस के निष्पादन में अकारण विलंब होता है। एसएसपी की रिपोर्ट पर ऐसे इंस्पेक्टर के खिलाफ डीआईजी कार्रवाई करेंगे। वहीं, डीएसपी के संबंध में डीआईजी ने खुद कार्रवाई शुरू कर दी है।डीआईजी ने रेंज के 44 आईओ को निकृष्ट घोषित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करा दी है। इसी कड़ी में अब इंस्पेक्टर व डीएसपी की भी जवाबदेही तय करने की कवायद की जा रही है। डीआईजी ने बताया कि समीक्ष...