गोरखपुर, नवम्बर 28 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। जानलेवा हमले के मामले में सुलह कराने के दबाव में पीड़ित पक्ष को धमकाने का मामला सामने आया है। गुलरिहा क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि 16 नवंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी अमन, बृजेश, राहुल और दिलीप अचानक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों लोग जबरन घर में घुस आए और उन्हें एवं उनकी पत्नी को लात-घूसों व थप्पड़ों से मारने लगे। इस दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पहले से दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को वापस नहीं लिया गया, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.