केस नहीं उठाया तो मारपीट कर किया घायल
बिहारशरीफ, मई 15 -- केस नहीं उठाया तो मारपीट कर किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव में शुक्रवार को केस नहीं उठाने पर विपिन यादव को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में गांव के ही शंकर यादव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया कि दो साल पहले विपिन यादव पर आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। घटना के संबंध दर्ज केस को उठाने का दबाव आरोपी बना रहे थे। बीच बचाव करने आये मकेश्वर यादव के साथ भी मारपीट की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- विवाद से मासूम का पलायन, दबंगों की धमकी से सहमा परिवार (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.