मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना के बनासर बैंक चौक के नाला रोड की यासमीन परवीन ने केस नहीं उठाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने मो. अलताफ, मो. आफताब, मो. गोलू व सुफिया खातून को आरोपित करते हुए थाने में फिर शिकायत की है। उसने पुलिस से कहा है कि 21 मार्च को आरोपितों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसको लेकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी जांच करने पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपित केस उठाने की धमकी देने लगे। इससे इनकार करने पर 25 मार्च की रात लगभग 9.30 बजे जब वह अपने घर से बाहर जा रही थी तो उस पर आरोपितों ने हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.