बेगुसराय, अप्रैल 12 -- खोदावंदपुर। केस नहीं उठाने पर एक बुजुर्ग को बदमाशों द्वारा जान से मार देने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सागी पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी विजय कुमार झा ने पुलिस को दिए आवेदन में रोसड़ा निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र सुनील सिंह उर्फ प्रशांत सिंह, नारायणपुर निवासी नेतराम यादव के पुत्र महेश यादव समेत अन्य तीन लोगों पर पुराना केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.