मधेपुरा, जून 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ललिया गांव से केस नहीं उठाने पर जानलेवा हमला किए जाने का जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ग्रामीण सुभाष कुमार के आवेदन पर गांव के ही भूपेश कुमार सहित कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना बीते 10 जून के रात की बताई जाती है। उसने बताया कि सभी आरोपी हरबे - हथियार से लैस होकर उसके दरवाजे पर आ धमके और गालीगलौज के साथ मारपीट करने लगे। वे लोग केस उठाने के लिए धमकी दे रहे थे। इस दौरान कट्टे से उस पर फायर किया गया। संयोगवश गोली नहीं लगी। दोबारा गोली चलाते समय वह आरोपी से लिपट गया। मारपीट के दौरान गले से चेन और जेब से नगदी झटक लेने के साथ ही रंगदारी की मांग करने का भी उसने आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।...