केस डिस्पोजल में सुस्ती पर 34 आईओ पर गिरी गाज,17 पुस्कृत
अररिया, जून 15 -- अररिया,निज संवाददाता लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।कांड अनुसंधान और केस डिस्पोजल की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले 34 अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) पर कार्रवाई की गई है। इनमें 15 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन अगले आदेश तक बाधित कर दिया गया है, जबकि 10 पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। वहीं नौ अन्य अनुसंधानकर्ताओं को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है।एसपी ने माह मई तक के लंबित कांडों के निष्पादन, आरोप पत्र समर्पण व अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई अनुसंधानकर्ताओं का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। कुछ मामलों में अनुसंधान की गति बेहद धीमी रहने और लंबित कांडों के निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.