केस डायरी जमा नहीं करने पर आईओ को शो-कॉज, जुर्माना
भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। निर्देश के बाद भी केस डायरी कोर्ट में समर्पित नहीं करने पर सुल्तानगंज थाना के पदाधिकारी और उक्त के आईओ को एडीजे-13 प्रशांत कुमार झा की अदालत ने शोकॉज किया है। कोर्ट ने 11 अगस्त को आईओ को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होकर केस डायरी और शोकॉज का जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर एसएसपी को कार्रवाई के लिखने की बात भी कोर्ट ने कही है। मंगलवार को आरोपियों की बेल अर्जी पर सुनवाई होनी थी पर केस डायरी नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। आरोपियों के वकील ने केस डायरी समर्पित नहीं किए जाने पर केस को खारिज करने का आग्रह भी कोर्ट से किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.