केस खत्म करने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया युवक, चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर मोतीललहा में सोमवार की सुबह अपनी मांगों को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बाद में एसडीएम सदर आशुतोष कुमार की सूझबूझ और संवेदनशील पहल से युवक सुरक्षित नीचे उतर आया.
युवक की मांगें गांव निवासी मंजेश पुत्र फेंकू सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की मांग थी कि उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज चोरी के मुकदमे को समाप्त किया जाए। साथ ही दो दिन पूर्व गांव में हुए विवाद के मामले में दूसरे पक्ष के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इन मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.