मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाने का गुरुवार की शाम ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मामलों की समीक्षा की। केस के अनुसंधानक से विभिन्न कांडों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। ग्रामीण एसपी ने लंबित मामले के वारंटियों की गिरफ्तारी व समय पर कांडों का निबटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को थाना पर आने वाले लोगों से सलीके से पेश आने व आए आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर थानेदार रामकृष्ण परमहंस, अपर थानेदार कृष्णकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.