केस की सुनवाई और निपटारे में बिहार महिला आयोग देशभर में अव्वल
पटना, जून 11 -- बिहार राज्य महिला आयोग की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग अन्य राज्यों के महिला आयोगों को बिहार राज्य महिला आयोग का उदाहरण देकर काम करने की सलाह दे रहा है। केस सुनवाई और मामलों के निपटारे में बिहार राज्य महिला आयोग देशभर में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। अब पीड़ित महिलाओं को न तो सुनवाई के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और न ही न्याय पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को बार-बार आयोग के कार्यालय आने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। इस वर्ष राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठकें दिल्ली, मुंबई और श्रीनगर में आयोजित की गईं। इन बैठकों में बिहार राज्य महिला आयोग के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। वर्ष 2021 से 8 जून 2026 तक आयोग के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.