केस उठाने की धमकी देने के मामले में एसपी को सौंपा आवेदन
किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन थाना क्षेत्र के कलकली की रहने वाली महिला खुशबू रानी ने सोमवार को एसपी को एक आवेदन सौंपा है। पीड़ित महिला व उसका परिवार एसपी संतोष कुमार से मिला और एसपी को मामले की जानकारी देते हुए आवेदन सौंपा। दिए गए आवेदन के अनुसार कोचाधामन थाना में कांड संख्या 230/26 दर्ज होने के बाद आरोपी के पहचान वाले केस उठाने की धमकी दे रहा है। इससे पीड़ित का परिवार अपने को डरा हुआ महसूस कर रहे है। वहीं एसपी संतोष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- घर के सामने गुमटी लगाने से परेशान व्यक्ति ने पीएम को लिखा पत्र यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.