केस उठाने का दबाव बनाने की पुलिस से की शिकायत
खगडि़या, जून 28 -- बेलदौर, एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर चार नारदपुर गांव निवासी प्रकाश यादव के पुत्र विकास कुमार विद्यार्थी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केस उठाने अन्यथा बुरा अंजाम झेलने की धमकी देने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक उसने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ में बेलदौर थाना कांड संख्या संख्या 80/2025 दर्ज करवाया था। इसी केस को उठाने के लिए नामजद रामविलास यादव उसकी पत्नी व दो पुत्रों ने गत 25 जून की देर रात साढ़े ग्यारह बजे उसके घर पर पहुंचकर गाली गलौज कर केस उठाने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर सूचक के पुत्र को हॉस्टल से अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी दी। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.