केस उठाने का दबाव देकर जानलेवा हमला किया
सीवान, जून 18 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के डमछु गांव में योजनाबद्ध रूप से केस उठाने का दबाव देकर जानलेवा हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया गया। ज़ख्मियों में डमछु गांव के पप्पू कुमार, रामानंद राय, परमानंद कुमार व विद्यापति देवी शामिल हैं। जख्मी पप्पू कुमार की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी परिवार के लोग धान का बीज गिराने के लिए बोरिंग चलवा रहे थे तभी 11 की संख्या में हथियारों से लैस लोग जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। सभी जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया। जख्मी पप्पू कुमार की गंभीर स्थिति रहने की वजह से बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित रामानंद राय ने स्थानीय थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.