केस्को स्क्रैप घोटाले में जांच तेज, एक्सईएन और जेई के बयान दर्ज
कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को में निष्प्रयोज्य बिजली खंभों और उपकरणों के स्क्रैप की बिक्री में कथित घोटाले के मामले में विभागीय जांच तेज हो गई है। मामले की जांच कर रहे अधीक्षण अभियंता (प्रोजेक्ट) अनुराग कटियार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अब तक स्टोर डिवीजन के तत्कालीन एक्सईएन श्रीकांत रंगीला और जेई रमेश के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच में स्क्रैप की मात्रा, टेंडर की शर्तों, वजन और डिस्पैच से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई है कि जेई रमेश ने जांच अधिकारी के समक्ष दिए अपने बयान में पुलिस को दी गई तहरीर का जिक्र नहीं किया है। जबकि पूर्व में रमेश की ओर से ग्वालटोली थाने में तहरीर दिए जाने और डायल-112 पर सूचना देकर स्क्रैप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.