कानपुर, मई 2 -- कानपुर। केस्को की विजिलेंस टीम ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। चमनगंज में अली मुर्तजा, मोहम्मद बिलाल, टुकनिया पुरवा निवासी शमा फातिमा, मकबरा निवासी मोहम्मद इमरान, चमनगंज निवासी शहाना बानो, मकबरा निवासी आबिदा बानो और शादाब के घर पर बिजली चोरी पाई गई। वहीं मिर्जापुर निवासी नारेंद्र कुमार सिंह के घर पर अनियमितता पाई गई। सात बिजली चोरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...