केस्को के सरसैया घाट सबस्टेशन की 20 एमवीए तक बढ़ेगी क्षमता
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए सरसैया घाट स्थित केस्को सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने का काम तेज किया गया है। केस्को एमडी नेहा जैन ने मंगलवार को आरडीएसएस मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत चल रहे कामों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। अभी सरसैया घाट सबस्टेशन की क्षमता 15 एमवीए है। अब पांच की जगह 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगाकर सबस्टेशन की क्षमता 20 एमवीए हो जाएगी। इससे सिविल लाइंस क्षेत्र में बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। एमडी ने निर्देश दिए कि काम के दौरान उपभोक्ताओं और आम लोगों को न्यूनतम असुविधा होनी चाहिए। कम से कम शटडाउन लेकर ज्यादा काम कराया जाए। प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों ने बताया कि आरडीएसएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.