कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। बिजली कर्मचारियों को मिलने वाली रियायती दरों की बिजली की सुविधा को खत्म कर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का शुक्रवार को केस्को कर्मचारियों ने विरोध किया। विकास नगर केसा कॉलोनी में कर्मचारियों के घरों की महिलाओं और बच्चों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने की बात कर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। केस्को की विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। दोपहर में केस्को की टीम जब केसा कॉलोनी में कर्मचारियों के घरों पर मीटर लगाने के लिए पहुंची तो कर्मचारियों के परिजन घरों के बाहर निकलकर विरोध करने लगे। महिलाएं और बच्चे 'मीटर टीम गोबैक, हमारे घरों पर मीटर नहीं लगेगा, हमारी सुविधाएं छीनना बन्द करो' जैसे नारे लगाए। विरोध बढ़ता देख मीटर लगाने वाली टीम को लौटना पड़ा। संघर्ष समिति के संयोजक भगवान मिश्रा ने बताया कि सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.